पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे विधायक किशोर उपाध्याय

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 मार्च। चंबा ब्लॉक रोड पर एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने की खबर मिलते ही विधायक किशोर उपाध्याय देर श्याम पीडितों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

बता दें कि चंबा ब्लॉक रोड पर एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई । इस दौरान किचन में काम कर रहे तीन कर्मी बुरी तरह से आग में झुलस गये। जानकारी मिलते ही विधायक किशोर उपाध्याय टिहरी लोकसभा चुनाव कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक को बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचे।
विधायक ने अस्पताल प्रशासन व पीडितों से वार्ता की । उन्होंने कहा कि मां राजराजेश्वरी के आशीर्वाद से तीनों लोगों की स्थिति सामान्य है। विधायक ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वो प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में उनका इलाज करवाएंगे । उन्होंने आश्वस्त किया कि हमारी सरकार द्वारा पीडितों को हर संभव मदद मिलेगी व वे इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!