Ad image

पुलिस ने 7 लाख से ज्यादा की नकदी की जब्त

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 अप्रैल। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों से 7 लाख 17 हजार 400 रूपये बरामद किए हैं।

हिन्डोलाखाल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25 वर्षीय सार्थक अग्रवाल माल रोड़ नई टिहरी के बैग से 2,17,400 रुपए की नकदी बरामद की। सार्थक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और प्रामाणिक साक्ष्य भी नहीं पेश किए, इसलिए नकदी को जब्त किया गया।

टीम में थानाध्यक्ष धनराज सिंह, उ0नि0 शैलेन्द्र नेगी, हे0का0 नन्द किशोर, का अमित रावत शामिल रहे।

दूसरा मामला कोतवाली नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल का है जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 वर्षीय बेताल सिंह कुमाई निवासी 9 सी बौराड़ी के बैग से 5,00,000 रुपए की नकदी बरामद की। उन्होंने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया और प्रामाणिक साक्ष्य नहीं पेश किए, इसलिए नकदी को जब्त किया गया।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण त्यागी, हेड कांस्टेबल 71 विपिन कुमार, रिक्रूट आरक्षी विजय कुमार शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!