देहरादून के कटापत्थर में डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 06 अप्रैल 2024 । पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कटापत्थर के पास नदी में नहाते समय एक युवक उसमें डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर ASI सुरेश तोमर के हमराह SDRF डीप डाइविंग टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 20 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च किया व नदी में डूबे युवक के शव को बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:- शिवम भटनागर पुत्र श्री महावीर प्रसाद, उम्र- 19 वर्ष, निवासी- बाबूगढ़ विकासनगर, देहरादून।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!