प्राध्यापकों, कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 अप्रैल। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज प्रभारी प्राचार्य डॉ. सोनिया की अध्यक्षता में तथा मतदाता जागरूकता समिति एवं NSS , रोवर्स रेंजर्स के सहयोग द्वारा उच्च शिक्षा निदेशालय के आदेश अनुसार समस्त प्राध्यापकों, कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

मतदान जागरूकता अभियान समिति की ब्रांड एंबेसडर डा.सृजना राणा द्वारा सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई। चुनाव का पर्व,देश का गर्व । वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम के नारों के साथ सभी को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता समिति, NSS , रोवर्स रेंजर्स तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने मतदान जागरूकता अभियान में शपथ लेकर सफल बनाया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!