कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 अप्रैल। टिहरी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सासंद प्रत्याशी श्री जोत सिंह गुनसोला का प्रचार अभियान आज नई टिहरी शहर के विभिन्न वार्डों में “डोर टू डोर” अभियान के तहत चला। इस अभियान में कांग्रेस की टोली ने हर घर में कांग्रेस की अपील और चुनाव चिन्ह पहुंचाया।

कांग्रेस की इस प्रचार टोली का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप पंवार कर रहें थे, इस टोली मे पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, मिडिया कॉर्डिनेटर शान्ति प्रसाद भट्ट, पीसीसी सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती दर्शनी रावत, श्रीमती अनिता रावत ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगा भगत सिंह नेगी, गब्बर सिंह रावत, बीरेन्द्र दत्त, आदि कांग्रेस जनों ने मतदाताओं से घर घर जाकर कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। साथ ही घोषणा पत्र/न्याय पत्र के मुख्य बिंदुओं को समझाया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!