टिहरी गढ़वाल 17 अप्रैल । नागरिक मंच टिहरी ने टिहरी गढ़वाल और उत्तराखण्ड की समस्त देवतुल्य जनता, शासन-प्रशासन, पुलिस, और देश के सभी सैनिकों को भगवान राण के जन्मोत्सव रामनवमी और नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
मंच के मंत्री श्री जगजीत सिंह नेगी ने प्रेसनोट जारी कर इस महत्वपूर्ण अवसर पर, सभी के उज्ज्वल भविष्य और निरोगी काया की कामना की है। साथ ही, 19 अप्रैल को विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र के पावन त्योहार पर मतदान करने का निवेदन किया गया है ताकि हम सभी अपने पुण्य पुनीत लोकतंत्र को विजयी बनाकर भारत माता को विश्व गुरु बना सकें।




