Ad image

कोटी कॉलोनी में कल से पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 अप्रैल, 2024। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में दिनांक 22 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2024 तक कोटी कॉलोनी ग्राउंड नई टिहरी में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का आयोजन किया जाएगा।

पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का दिनांक 22 अप्रैल, 2024 को प्रातः 09 बजे कोटी कॉलोनी ग्राउंड नई टिहरी में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा शुभारंभ किया जायेगा।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस एस राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न स्थान से 105 प्रतिभागियों द्वारा अपना पंजीकरण करवाया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन मंत्रा के सहयोग से क्या जा रहा है। टिहरी में विगत एक साल से उत्तराखंड के स्थानीय बच्चों को पैराग्लाइडिंग के ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं, जिसमें पैराग्लाइडिंग के पी-1, पी-2, पी-3, पी-4 की ट्रेनिंग करवाई जा गई है।

बताया कि पहली बार उत्तराखंड के स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है। पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में विजेताओं हेतु 01 लाख, 75 हजार और 50 हजार का प्राइज मनी रखा गया है। इस मौके पर समस्त मीडिया बंधु सादर आमंत्रित हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!