Ad image

देहरादून में कुल 868254 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 21 अप्रैल 2024। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 जनपद देहरादून अन्तर्गत कुल मतदाता 1556910 है, जिनमें पुरूष मतदाता 809169, महिला मतदाता 747665, ट्रांस्जैंडर मतदाता 76 है। जनपद में कुल 868254 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

जनपद में पुरूष मतदाताओं द्वारा 55.33 प्रतिशत् जबकि महिला मतदाताओं 56.24 प्रतिशत् मतदान किया, वंही ट्रांस्जेण्डर मतदाताओं ने 23.68 प्रतिशत् मतदान किया।
विधानसभा चकराता (अजजा), में कुल मतदान 51.50 प्रतिशत् रहा, जिनमें पुरूष 54.70 प्रतिशत् तथा महिला 47.69 प्रतिशत् मतदान किया।
विधानसभा विकासनगर में कुल मतदान 64.70 प्रतिशत रहा, जिनमें पुरूष 65.04 प्रतिशत् तथा महिला 64.34 प्रतिशत् व ट्रांस्जैण्डर 22.22 प्रतिशत् मतदान किया।
विधानसभा सहसपुर में कुल मतदान 63.56 प्रतिशत् रहा, जिनमें पुरूष 63.08 प्रतिशत् तथा महिला 64.07 प्रतिशत् व ट्रांस्जैण्डर 8.33 प्रतिशत् मतदान किया।
विधानसभा रायपुर में कुल मतदान 54.99 प्रतिशत् रहा जिनमें पुरूष 53.85 प्रतिशत्, महिला 56.23 प्रतिशत् मतदान किया
विधानसभा राजपुर रोड (अजा) में कुल मतदान 50.54 प्रतिशत रहा, जिनमें पुरूष 51.28 प्रतिशत्, तथा महिला 49.74 प्रतिशत्, व ट्रांस्जैण्डर 38.46 प्रतिशत् मतदान किया।

    विधानसभा देहरादून कैन्टोमेंट में कुल मतदान 51.73  प्रतिशत् रहा, जिनमें पुरूष 51.12 प्रतिशत् तथा महिला 52.40 प्रतिशत्  मतदान किया। 
    विधानसभा मसूरी में कुल मतदान  54.8 प्रतिशत रहा, जिनमें पुरूष 53.70 तथा महिला 54.48 प्रतिशत्, व ट्रांस्टजैण्डर 36.36 प्रतिशत् मतदान किया। 
    विधानसभा धर्मपुर में कुल मतदान 51.81 प्रतिशत् मतदान रहा, जिनमें पुरूष 50.82 प्रतिशत् तथा महिला 52.93 प्रतिशत् एवं ट्रांस्जैण्डर 33.33 प्रतिशत् मतदान किया। 
    विधानसभा डोईवाला में कुल मतदान 60.52 प्र्रतशत् रहा, जिनमें पुरूष 59.33 प्रतिशत् तथा महिला 61.75 प्रतिशत् व ट्रांस्जैण्डर 25 प्रतिशत् मतदान किया। 
    विधानसभा ऋषिकेश में कुल मतदान 53.08 प्रतिशत् रहा, जिनमें पुरूष 51.79 प्रतिशत् तथा महिला  54.46 प्रतिशत एवं ट्रांस्जैण्डर 50 प्रतिशत् मतदान किया। 

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!