महाविद्यालय खाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम व विदाई समारोह आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 मई । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी (टिहरी गढ़वाल) में आज महाविद्यालय छात्रसंघ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम बी0ए0 थर्ड ईयर के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो ए0 के0 सिंह द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना का गायन कु0 कोमल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाली नृत्य, गढ़वाली लोकगीत, रैंप वॉक, एवम् अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रतियोगिता भी छात्रों द्वारा दी गई। सभी प्राध्यापकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में बीए द्वितीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर एवम् तृतीय वर्ष के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष स्वाति, उपाध्यक्ष काजल , सांस्कृतिक सचिव मीनाक्षी, सहित महाविद्यालय की प्रो0 निरंजना शर्मा, डॉ0 ईरा सिंह, डॉ सीमा पाण्डे, डा देशराज सिंह, डा अनुराधा राणा, डॉ आरती अरोड़ा, श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीषा, आशीष, पंकज, दीपक, हितेश आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!