08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब समेत किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 मई 2024। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढवाल के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब/ मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल व क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के निकट पर्वेक्षण व दिशा निर्देशन में थाना घनसाली पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व परिवहन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक 10.05.2024 को चौकी गेट चमियाला पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07TA 2855 टाटा सूमो में 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (PETT BOTTLE) SOULMATE BLU WHISHKY परिवहन करते हुए एक अभियुक्त अंकित पुत्र केसर सिंह पवार निवासी ग्राम चमियाला पट्टी केमर तहसील बालगंगा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया है। तथा वाहन टाटा सूमो को कब्जे पुलिस लिया गया है।

अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्यवाही करते हुए थाना घनसाली पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जब्त की गयी अंग्रेजी शराब कीअनुमानित कीमत 76,800 रु है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष घनसाली श्री संजीव थपलियाल, हे0 का0प्रो0 मनोज शाह, हे0कां0 अनिल सिंह व कानि0 ना0पु0 सचिन अहलावत शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!