मां अन्नपूर्णा मेला तुनगी पट्टी भरपूर मेले के साथ ही गढ़वाल में वैशाख माह में होने वाले (थौल) मेलों का समापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 मई 2024। मां अन्नपूर्णा मेला तुनगी पट्टी भरपूर, देवप्रयाग के मेले के साथ गढ़वाल में वैशाख माह में होने वाले (थोल) मेलों का समापन हुआ। देवप्रयाग के निकटवर्ती गांव तुनगी पट्टी भरपूर में वैशाख माह के अंत में मां अन्नपूर्णा मेला लगता है। मेले में देवप्रयाग के निकटवर्ती लगभग 15 गांवो से लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, मेले के एक दिन पहले रात को मां भगवती का जागरण (मंडान )होता है,उस दिन भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं।

इस मेले की स्थापना 1978 में तुनगी गांव के मौरीशीदार भारती सिंह के आग्रह पर प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य व विद्वान आचार्य चक्रधर जोशी द्वारा इस मेले की नींव रखी गई । इस परंपरा को वर्तमान में भारती सिंह के सुपौत्र विनोद सिंह रावत द्वारा निभाया जाता है। पुरोहित सुनील पांडे के अनुसार गढ़वाल में (थोल) मेले एक प्राचीन संस्कृति है, इस परंपरा संस्कृति को बचाए रखने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!