डीएम मयूर दीक्षित ने प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण को लेकर की सख्त कार्रवाई, बैठक में दिए सख्त निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 मई, 2024। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कदम उठाते हुए बीडीओ जौनपुर, एएमए जिला पंचायत और कर अधिकारी जिला पंचायत के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने, ग्रामीण क्षेत्रों में छापामारी करने, महिला मंगल दलों को सक्रिय करने और कूड़ा वाहनों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण के प्लान को साझा करने और गंदगी वाले स्थानों को चिन्हित कर सफाई करवाने की बात कही। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में सभी डस्टबिन को फंक्सनल रखने और कूड़ा वाहनों में जन जागरूकता संदेश चलाने के निर्देश भी दिए।साथ ही, जल संरक्षण कार्यों को 30 जून तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। पीडी डीआरडीए को प्लास्टिक उन्मूलन के लिए सेल बनाकर सभी ब्लॉकों की मॉनिटरिंग करने और संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर पीडी डीआरडीए योगेश उपाध्याय, डीडीओ मो. असलम, डीपीआरओ एम.एम.खान, कर अधिकारी जिला पंचायत सतीश चन्द्र बिजल्वाण सहित समस्त बीडीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!