“काफ़ल ट्रेल” कार्यक्रम: रानीचौरी साबली में पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल: रानीचौरी साबली में आयोजित “काफ़ल ट्रेल” कार्यक्रम में माननीय विधायक किशोर उपाध्याय जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन श्री देव सुमन जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और बचाव के प्रति जनता को जागरूक करना था।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पर्यावरणीय संरक्षण के लिए अनोखी पहल रही, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस पहल को सभी ने खूब सराहा और यह निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम को हर साल पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा।

इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय के अलावा, सुशील कुमार बहुगुणा, सुधीर बहुगुणा ,नरेंद्र पंवार, विजयपाल रावत, राजेन्द्र डोभाल अनुसूया नौटियाल, विजय कठैत, मेघा बहुगुणा, विजय लक्ष्मी, इन्दू आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया और इस अनोखी पहल को सफल बनाने का प्रण लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!