अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 05 जून 2024। आज अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और नमामि गंगे के तत्वावधान में पौधा रोपण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलीप सिंह ने पीपल का पौधा लगाया और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। एनएसएस वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विष्णु शर्मा और नमामि गंगे की नोडल डॉ. ममता भट्ट ने भी पौधा रोपण किया और जलवायु परिवर्तन तथा जल संरक्षण के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अखिलेश्वर कुमार द्विवेदी, डॉ. के पी चमोली, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विरेन्द्र प्रसाद, डॉ. तनुजा मौर्य, कनिका बड़वाल, छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन नेगी, कर्मचारी श्रीमती शर्मिला, श्रीमती विनीता रौतेला, श्रीमती गीता पंवार, स्वयंसेवी गणेश गोस्वामी और अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!