ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून आईएसबीटी से दिल्ली के लिए बस सेवाएं शुरू, हर आधा घंटे में मिलेगी बस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। आज वृहस्पतिवार से यूपी और दिल्ली के लिए पहले की भांति रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। हाल- फिलहाल निगम की बसें ही चलेंगी। अनुबंधित बसों का संचालन अभी नहीं किया जाएगा।
दिल्ली के लिए गुरुवार से आईएसबीटी देहरादून से हर 30 मिनट पर रोडवेज की बस मिलेगी। उत्तराखंड से यूपी के लिए भी सेवाएं शुरू हो गयी हैं जो पिछले62 दिनों से बंद थीं।
आईएसबीटी देहरादून से अब हर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए बस मिलेगी। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे चली, जबकि अंतिम बस रात को साढ़े दस बजे जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!