उत्तरकाशी, 11 जून: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगनानी के पास एक यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। हादसे में बस सड़क से लगभग 15-20 मीटर नीचे गिर गई। बस में कुल 27 यात्री सवार थे, जिनमें से 3 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ, एम्बुलेंस और त्वरित कार्यवाही दल मौके पर रवाना हो चुके हैं और राहत कार्य में जुटे हैं।
उत्तरकाशी में बस दुर्घटना: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



