Ad image

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के प्राचार्य की प्रबुद्ध अभिभावकों से अपील

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 जून। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने अभिभावकों से एक अपील की है। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अब स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बी.ए., बी.एस-सी. और बी.कॉम) में अध्ययन के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 जून 2024 है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, वरियता सूची का प्रकाशन 15 जून को किया जाएगा। इसके बाद वरियता सूची में सम्मिलित छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे।पंजीकरण हेतु लिंक–https://ukadmission.samarth.ac.in/ इस संदेश को अपने जानकार अभिभावकों तक पहुंचाएं और समय रहते आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से संपर्क करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!