Ad image

स्कूटी चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 जून 2024। दिनांक 20 जून 2024 को रात्रि लगभग 8:00 बजे, गस्त के दौरान एक स्कूटी (UK 07 DG 3430, Activa, रंग काला) को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मलेथा, थाना कीर्ति नगर से चोरी कर देवप्रयाग की तरफ भगाने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल कार्रवाई करते हुए हमराह कांस्टेबल को वादी के साथ स्कूटी की तलाश हेतु भेजा गया तथा थाना देवप्रयाग को उपरोक्त स्कूटी के संबंध में रोकने हेतु सूचित किया गया।

देवप्रयाग पुलिस टीम ने लगभग 9:30 बजे के आसपास स्कूटी को रोका। अभियुक्त और चोरी/बरामद सुदा स्कूटी को कोतवाली कीर्ति नगर लाया गया। वादी चंदन सिंह राणा, पुत्र मोहन सिंह राणा, निवासी ग्राम लक्षमौली, थाना कीर्ति नगर की तहरीर के आधार पर अभियुक्त दीपक प्रसाद, पुत्र हरिप्रसाद, निवासी फतेहपुर टांडा जीवन वाला, थाना डोईवाला, देहरादून को गिरफ्तार किया गया और उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त को आज, 21 जून 2024, को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बरामदकर्ता टीम में उपनिरीक्षक यशवंत खत्री और कांस्टेबल प्रवेश कुमार शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!