डीएम ने अनटाइड फंड से 23 लाख 18 हजार रुपये की धनराशि की आंवटित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

आन्तरिक सड़कों पर मानकों के अनुरूप सुरक्षा कार्यवाही करने के दिये निर्देश

टिहरी गढ़वाल 18 जुलाई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नई टिहरी शहर के आन्तरिक मार्गों में हुई वाहन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अनटाइड फंड से 23 लाख 18 हजार रुपये की धनराशि आंवटित की है। इस धनराशि का उपयोग स्थानीय विद्यालयों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इसमें शामिल हैं ट्रैफिक कैल्मिंग मेजर्स जैसे सुरक्षा उपायों के निर्माण और लगाने का काम।

इस प्रक्रिया के लिए प्रान्तीय खण्ड लो.नि.वि. नई टिहरी को कार्यदायी संस्था के रूप में नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल शहर के आन्तरिक सड़कों पर मानकों के अनुरूप सुरक्षा कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!