कांवड़ मेले में आठ कांवड़ियों को SDRF ने डूबने से बचाया

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार 24 जुलाई 2024। हरिद्वार और ऋषिकेश में कांवड़ मेले के दौरान आज आठ कांवड़ियों को SDRF, उत्तराखंड के जवानों ने डूबने से बचाया।

हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर फरीदाबाद, हरियाणा के करण (27 वर्ष) और अयोध्या, उत्तर प्रदेश के रोहित निषाद (33 वर्ष) को जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। एक अन्य घटना में, मेरठ, उत्तर प्रदेश के नागेश्वर (23 वर्ष), फतेहाबाद, हरियाणा की प्रिया (19 वर्ष) और पवन (21 वर्ष) को SDRF टीम ने थ्रू बैग की मदद से बचाया।अंसुल कुमार (बुग्गावाला, हरिद्वार) और रोहित निषाद (अयोध्या, उत्तर प्रदेश) को भी जवानों ने तुरंत नदी में कूदकर बचाया। ऋषिकेश के रामझूला पूल के पास हरिद्वार के संदीप (25 वर्ष) को SDRF जवानों ने राफ्ट की मदद से रेस्क्यू किया।

SDRF के जवानों की तत्परता और साहस की बदौलत इन आठ कांवड़ियों की जान बचाई जा सकी।

Share This Article
error: Content is protected !!