राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत नगर स्तरीय समिति की आवश्यक बैठक आयोजित

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 26 जुलाई 2024 । राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में नगर स्तरीय समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से अनुमोदन प्राप्त किया गया। नगर ऋषिकेश में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु विभागवार सभी सदस्यों से परिचर्चा कर एक्शन प्लान तैयार किया गया, जिसे शहरी विकास निदेशालय के माध्यम से शासन को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।

बैठक में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण अभियंता, क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अभियंता नगर निगम, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, कंसल्टेंट एजेंसी तथा श्री विनोद जुगलान सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Share This Article
error: Content is protected !!