Ad image

शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा में शिक्षक -अभिभावक संघ का गठन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 9 अगस्त 2024। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल, गजा में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। इस संघ के गठन में दिनेश सिंह खाती को अध्यक्ष और श्रीमती सीमा रावत को उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।

इससे पहले शैक्षिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें कालेज के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती ने विगत शिक्षा सत्र के परीक्षा परिणामों और त्रैमासिक परीक्षा परिणामों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट परीक्षाफल और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है।

निवर्तमान अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह खाती और उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने कालेज के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती, उप प्रधानाचार्य ललित सेमवाल और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी। उन्होंने उल्लेख किया कि विद्यालय ने पिछले तीन वर्षों के हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्तराखंड सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया है। साथ ही, हर साल खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

संघ के गठन के दौरान, दिनेश सिंह खाती को अध्यक्ष, श्रीमती सीमा रावत को उपाध्यक्ष और ताजवीर सिंह खाती, महादेव सिंह चौहान को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, कर्मचारी, और अभिभावक उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!