Ad image

आज का दिन देश के स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए महानायकों को याद करने का दिन-राणा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अगस्त 2025। आज का दिन देश के स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए महानायकों को याद करने का दिन है यह बात स्वतंत्रता दिवस के 78 वें वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहीं । राणा के द्वारा ध्वजारोहणकर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ

राकेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम जो स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है जिन्होंने हमारे बेहतर भविष्य के लिए अपना वर्तमान समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों, देश की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों, और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राणा ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे तिरंगे के नीचे शपथ लें कि वे देश की रक्षा, सेवा और विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी से देशभक्ति की भावना को जागृत करने और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए काम करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज सिंह राणा, वरिष्ठ नेता नरेंद्र चंद रमौला, शोबन सिंह नेगी, सहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, गंगा भगत सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता मुरारीलाल खंडवाल, ब्लॉक अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन सिंह रावत, और युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!