ठक्कर बापा छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 अगस्त 2024: ठक्कर बापा छात्रावास में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मंत्री प्रदीप बहुगुणा ने स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और 14 जनवरी 1948 को टिहरी को राजशाही से मिली मुक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन के योगदान से प्रेरित होकर स्वर्गीय सुंदर लाल बहुगुणा ने 1949 में जातीय समानता के उद्देश्य से छात्रावास की स्थापना की।

समारोह में माला देवी, मनजीत, जय प्रकाश, ऋषभ, साहिल, सूरज, अमनजीत, आदित्य, आदित्य चावला, साहिल लस्याल, आशीष, अंकुर, सौरभ कंडारी, करण, अभिषेक, आशीष लाल, अनिकेत, अंकुश, राहुल पंवार, अमन उनियाल, धीरज, और समीर सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं और अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वतंत्रता की ऐतिहासिकता और छात्रावास की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!