अगरोड़ा महाविद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अगस्त 2024। टिहरी गढ़वाल के शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद सभी प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने अमर शहीदों की श्रद्धांजलि अर्पित की और दीप प्रज्ज्वलित किए।

अपने संबोधन में, डॉ. अजय कुमार सिंह ने देश के अमर शहीदों के बलिदानों को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी को देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रीमती सीमा द्वारा निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तराखंड की ओर से भेजे गए संदेश का वाचन किया गया और छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों को संबोधित किया गया।

समारोह में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!