सुलक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी छात्रों को किए चेक वितरित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2024। सुलक्ष्मी फाउंडेशन ने अपनी छात्रवृत्ति योजना के तहत देवप्रयाग क्षेत्र के मेधावी और गरीब छात्रों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चेक वितरित किए।

फाउंडेशन के संस्थापक, श्री जितेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन की टीम द्वारा देवप्रयाग क्षेत्र के दो होनहार छात्रों, सुमित भद्री (पुत्र सुभाष भद्री, कांडाधार) और ऋषिता भट्ट (पुत्री श्री मनोज भट्ट, बाह बाजार, देवप्रयाग), को उनकी उच्च शिक्षा के लिए प्रथम किस्त के रूप में चेक वितरित किए गए हैं।

फाउंडेशन इन छात्रों को आगे की उच्च शिक्षा के लिए भी पूर्ण सहयोग करेगा। छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, ग्राम प्रधान उमेर सिंह, अतुल, राहुल कोटियाल, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!