भाजपा सेममुखेम मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला: हर बूथ पर 200 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29अगस्त 2024। लंबगांव में भाजपा सेम मुखेम मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार प्रक्रिया को पूरा किया जाए। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कमजोर रहे बूथों पर अधिक सदस्य जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

मंडल अध्यक्ष राजपाल राणा ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर अधिकाधिक सदस्य बनाने की जानकारी दी।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री नंदकिशोर पैन्यूली, गुप्ता बिष्ट, अयोध्या देवी, विजयपाल कैंतुरा, बसंत सिंह चौहान, देवी सिंह पंवार, हुकम सिंह बिष्ट, नरेन्द्र सिंह राणा, कुलदीप बगियाल, संजय पंवार, धनवीर रावत, प्रवीण व्यास, तेग सिंह कलूडा, आनंद सिंह राणा, मनबोध रावत, छपन सिंह डंगवाल, कमल सिंह बिष्ट, सुंदर मेहरा, और अनीर सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!