Ad image

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अगस्त, 2024। अपर जिलाधिकारी टिहरी के.के. मिश्रा ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए कहा कि प्रदेश के ऐसे महानुभाव/व्यक्ति जिनके कार्यों के कारण राज्य का नाम रोशन हुआ हो अथवा राज्य स्तर/राष्ट्रीय स्तर/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का सम्मान बढ़ा हो, जिनके द्वारा राज्य के विकास में अत्यधिक योगदान दिया गया हो तथा जिसकी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई हो, के इच्छुक महानुभाव/व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पुरुस्कार समाज सेवा, पर्यावरण, साहित्य, खेल, संस्कृति, शिक्षा, शासकीय सेवा, साहसिक कार्य, स्वास्थ्य, किसी अधिकारी को आंवटित कार्य में विशेष रूचि दिखाते हुए राज्य एवं विभाग हित में किए गए उत्कृष्ट कोटि के कार्य, विशेष शोध/अन्वेषण कार्य/अन्य विशेष कार्य के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।

उन्होंने जनपद के समस्त एसडीएम को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार’ का प्रचार प्रसार करते हुए जनपद के इच्छुक महानुभावों/व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्राप्त करते हुए जांचोपरांत आख्या जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि समय से आवेदनों को शासन को प्रेषित किया जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!