राकेश राणा थानामंडी विधानसभा और मुसर्रफ अली बने राजौरी विधानसभा के प्रभारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने की महत्वपूर्ण नियुक्तियां

टिहरी गढ़वाल, 15 सितंबर 2024: जम्मू-कश्मीर में हो रहे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने टिहरी गढ़वाल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। AICC के नेशनल वार रूम के अध्यक्ष एस. शशिकांत सेंथिल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संस्तुति पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा को थानामंडी विधानसभा और प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसर्रफ अली को राजौरी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।

राकेश राणा और मुसर्रफ अली ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जो जिम्मेदारी हमें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। हम पार्टी हित में पूरी तनमयता से कार्य करेंगे।”

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई दी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विजय गुनसोला, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आशा रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, देवेंद्र नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा, नरेंद्र चंद्र रमोला, मुरारी लाल खंडवाला, खुशी लाल, साहब सिंह सजवान, शक्ति प्रसाद जोशी, बालवीर कोहली, ममता उनियाल, अनीता रावत, मीना शाह, सबल सिंह राणा, ज्योति प्रसाद भट्ट, सोहन सिंह रावत, जयवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, गीता राम गैरोला, मुर्तजा बैग, गब्बर सिंह रावत और नवीन सिमवाल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपनी खुशी प्रकट की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!