Ad image

दूर दृष्टि और सामंतसाही के विरोधी रहे दिवंगत भूदेव लखेड़ा – राकेश राणा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

99वीं जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण

टिहरी गढ़वाल 16 सितंबर 2024। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, टिहरी जिला पंचायत के भूतपूर्व अध्यक्ष, पंचायतों के पुरोधा , दिवंगत श्रद्धेय भूदेव लखेड़ा जी की 99वीं जन्मजयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय लाखेड़ा जी 22 वर्ष की अवस्था में प्रजामंडल में शामिल हो गए थे और सामंतसाही के विरुद्ध आंदोलन रत रहे स्वर्गीय लाखेड़ा जी हमेशा सादगी के साथ रहे और उनका पहनावा जीवन भर खादी के वस्त्र रहे वे राजशाही के आंदोलन में सक्रिय रूप से सकलाना और कीर्तनकार क्षेत्र में संघर्षत्र रहे क्योंकि टिहरी में राजा की पुलिस आंदोलन कारियों का दमन करती थी इसलिए राजा की पुलिस आंदोलन कार्यों को पकड़ने के लिए टिहरी और कीर्तनगर जाती थी और आंदोलनकारी वहां से श्रीनगर या देहरादून की ओर चले जाते थे।

महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशा रावत, ममता उनियाल ,मीना साह ने कहा कि दिवंगत लखेड़ा जी ने जन्म क्रांति के साथ-साथ जनपद के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और जनमानस को समाज सेवा के कई उदाहरण पेश किये ।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट महिला कांग्रेसी जिला अध्यक्ष आशा रावत बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ममता उनियाल जिला उपाध्यक्ष मीना शाह अनीता रावत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह कोहली आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!