न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग और तनाव प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 सितंबर 2024। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में ‘न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट’ पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल ने की।

मुख्य अतिथि थे हे.न.ब. केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. डी.एस. नेगी और श्रीमती पुष्पा नेगी। डॉ. नेगी ने न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग के माध्यम से तनाव मुक्त रहते हुए जीवन में सफलता पाने के उपाय बताए, साथ ही सकारात्मक दृष्टिकोण और स्पष्ट लक्ष्यों की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग सेल के संयोजक डॉ. आदिल कुरैशी ने किया, और अंत में डॉ. रंजू उनियाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!