पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता और सामाजिक बुराइयों को दूर करने का दिया संदेश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डी पी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल 28सितंबर 2024। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली में एन एस एस इकाई के स्वयं सेवियों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत कालेज में पोस्टर बनाकर सफाई व सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया है।

महाविद्यालय में आयोजित ‘ पोस्टर संदेश ‘ कार्यक्रम में एन एस एस इकाई के स्वयं सेवियों ने स्वच्छता व विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर पोस्टर बनाकर अपने अपने विचार व्यक्त किये। इन सभी स्वयं सेवियों ने स्वच्छता का महत्व, पर्यावरण संरक्षण,नशा , दहेज़ प्रथा तथा मतदान जागरूकता एवं इंटरनेट का महत्व जैसे विषयों पर पोस्टर बनाये।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य व एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरिता देवी ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टरों व उनके विचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही देश में फैली सभी बुराइयों का अंत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इस अवसर पर डॉ वंदना सेमवाल, डा मुकेश सेमवाल, श्रीमती अमिता, अंकित, श्रीमती रेखा नेगी रचना राणा, नरेन्द्र विजल्वाण आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!