Ad image

टिहरी झील किनारे पहली बार जगद्गुरू राम भद्राचार्य करेंगे राम कथा, 21 से 29 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी में 21 से 29 नवंबर तक टिहरी झील के किनारे कोटी कॉलोनी में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट की पहल पर जगद्गुरू राम भद्राचार्य द्वारा राम कथा का आयोजन होगा। इस समारोह में विभिन्न पीठों के 38 बड़े संत भी शामिल होंगे। झील में प्रत्येक शाम को 11 पंडित गंगा आरती करेंगे।

समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष रावत ने बताया कि यह पहली बार है जब जगद्गुरू राम भद्राचार्य उत्तराखंड में राम कथा करेंगे। कथा के दौरान पुरानी टिहरी के इतिहास पर एक भव्य लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा, और इसे 20 लाख लोगों तक पहुंचाने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की जा रही है। आसपास के गांवों से लोगों को लाने और ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक दिन सरोला पंडितों द्वारा भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। रावत ने जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम जनता से सहयोग की अपील की है।

पत्रकार वार्ता में जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, बीडीसी सदस्य शिवराज सिंह सजवाण, व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल, दर्शन लाल उनियाल आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!