टिहरी झील में डूब रहे पैराग्लाइडर के लिए देवदूत बने SDRF जवान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 अक्टूबर 2024। आज पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर असंतुलित होने के कारण कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया।प्रशिक्षण के दृष्टिगत पूर्व से ही झील में तैनात SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के नेतृत्व में तत्काल मोटर बोट की सहायता से रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।

पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी दौरान उक्त पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह टिहरी झील में गिर गया।

SDRF टीम द्वारा बिना देरी किये तत्काल मोटर बोट की सहायता से उक्त युवक ऋषि, उम्र 26, निवासी- नैनीताल तक पहुँच बनाकर उसे सकुशल रेस्क्यू कर बोट में चढ़ाकर झील से निकाला गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!