कीर्तिनगर में दिव्यांग शिविर का आयोजन, विधायक विनोद कंडारी ने किया उद्घाटन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 अक्टूबर 2024। समाज कल्याण विभाग टिहरी और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विकास खंड कार्यालय कीर्तिनगर में दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने किया।

शिविर में 84 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से कई को सहायक उपकरण वितरित किए गए। विधायक कंडारी ने 6 व्हीलचेयर, 12 छड़ियां, 2 वॉकर, 1 जोड़ी बैसाखी और 5 कान की मशीनें लाभार्थियों को प्रदान कीं।

शिविर में 32 दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए और 5 UDID कार्ड के लिए आवेदन लिए गए। साथ ही, 90 वृद्धा पेंशन, 2 किसान पेंशन, 86 विधवा पेंशन और 69 दिव्यांग पेंशन का सत्यापन भी किया गया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी सुमनलता, सहायक अधिकारी मनीषा तिवारी और धर्मेंद्र नेगी के साथ स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अमित राय, विनय, वरुण रावत और मोइन खान मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!