उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आंदोलनकारियों का शहीद स्थल पर जुटान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 नवम्बर 2024 । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर, आज 08 नवंबर 2024 को टिहरी जिले के राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रित नई टिहरी के शहीद स्थल पर एकत्र हुए। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी स्मृति में 43 दीप जलाए गए।

इस दौरान एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के मौजूदा मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इसके बाद 21 सूत्रीय मांग-पत्र तैयार किया गया, जिसे 09 नवंबर 2024 को सरकार को सौंपा जाएगा। इस दस्तावेज में मूल निवास, भू कानून, सरकारी नियुक्तियां, आउटसोर्सिंग प्रणाली समाप्त करना और टिहरी बांध में राज्य की 25% हिस्सेदारी जैसे मुद्दे शामिल हैं।

गोष्ठी में श्री ज्योति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र सिंह राणा, उमेश चरण गुसाईं, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, महिपाल नेगी, महावीर प्रसाद उनियाल, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा, शांति प्रसाद भट्ट, किशन सिंह रावत, राजेंद्र असवाल, सुंदर लाल उनियाल, राकेश राणा, महादेव मैठाणी, ममता उनियाल, चंडी प्रसाद, सोम दत्त उनियाल, सोबन सिंह नेगी, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, गोपाल चौहान, श्रीपाल चौहान, विक्रम कठैत, मुरारी लाल खंडवाल, विक्रम बिष्ट, हरिकृष्ण लांबा, उत्तम तोमर, देवेंद्र नौडियाल, सुंदर सिंह कठैत, जमना प्रसाद भट्ट, पूरण सिंह राणा, राजपाल रणावत सहित कई आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!