पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ा एक्शन, वाहन चालक गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 नवंबर 2024। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए टिहरी गढ़वाल पुलिस ने अभियान चलाया। प्लास्डा बैरियर पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07FE-5909 के चालक प्रवीण चौहान (32 वर्ष), निवासी आशुतोष नगर, ऋषिकेश, को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

वाहन को सीज कर चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में एस आई शिवराम, चौकी प्रभारी, प्लास्डा, हेड कांस्टेबल पुष्कर सिंह रावत शामिल रहे । पुलिस ने अपील की है कि नशे में वाहन चलाने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!