Ad image

गंगा में बहे युवक का शव छह दिन बाद बॉम्बे घाट पर बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के बॉम्बे घाट पर एक 27 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान आकाश पुत्र मोहन सिंह, मूल निवासी केरल, के रूप में हुई है। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। युवक अपने ग्रुप के साथ घूमने आया था और अलोहा होटल में ठहरा हुआ था। घटना के अनुसार, दिनांक 29 नवंबर 2024 को सुबह करीब 10 व्यक्ति नीम बीच पर घूमने गए थे, जहां आकाश नहाने के दौरान गंगा की तेज धारा में बह गया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि टीम ने घटना के बाद लगातार सर्च अभियान चलाया और आज शव को बरामद किया। शव को लक्ष्मणझूला पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया गया कि आकाश ग्लोबल एश्योर कंपनी, गुरुग्राम के स्टाफ के साथ तपोवन घूमने आया था।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!