जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग टिहरी गढ़वाल में महिला सदस्य के 01 रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जनपद टिहरी गढ़वाल  में महिला सदस्य के 01 रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु निम्नलिखित अर्हतायें रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र दिनांक 10 सितंबर 2021 तक आमंत्रित किये जाते हैं।

बताया कि आवेदक की आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। आवेदक के पास अर्थशास्त्र विधि वाणिज्य लेखाकर्म उद्योग सार्वजनिक कामकाज या प्रशासन से समस्याओं को निपटाने का कम से कम 10 वर्ष का पर्याप्त ज्ञान व अनुभव होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग टिहरी गढ़वाल में महिला सदस्य के पद पर नियुक्ति हेतु इच्छुक एवं निर्धारित अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप जो कि जिला पूर्ति कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है, पर अपना आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रति सहित दिनांक 10:09:2021 तक जिला पूर्ति अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के कार्यालय में प्रस्तुत करें। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!