टिहरी एयर शो के दौरान एक्रो पायलट घायल, SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 दिसंबर 2024। जनपद टिहरी के कोटी कॉलोनी में आयोजित एक्रो चैंपियनशिप एवं एयर शो-2024 के दौरान एक दुर्घटना घटित हुई, जिसमें एक एक्रो पायलट हार्दिक कुमार, निवासी करनाल, हरियाणा, पैराग्लाइडिंग करते हुए संतुलन बिगड़ने के कारण टेक ऑफ प्वॉइंट (प्रतापनगर) पर गिरकर चोटिल हो गए।

घटना के बाद, मौके पर तैनात SDRF जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल पायलट को स्ट्रेचर के जरिए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। घायल को बाद में अग्रिम इलाज के लिए हेली द्वारा एम्स, अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में अपर उपनिरीक्षक महावीर सिंह, मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह, का0 पंकज सिंह, प्रदीप रावत और उपनल चालक जितेंद्र सिंह शामिल थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!