Ad image

ऋषिकेश सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, स्थिति नियंत्रण में

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। ऋषिकेश के लक्कड़घाट स्थित 26 MLD सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में आज सुबह क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। यह घटना तब हुई जब दूषित पानी को साफ करने के लिए सिलेंडर बदलते समय गैस लीक होने लगी।

घटना के बाद तुरंत फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया। रिसाव का कारण सिलेंडर की तकनीकी खामी बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि क्लोरीन गैस स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होती है। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्लांट का संचालन अब सुचारु रूप से जारी है।

प्लांट प्रबंधन ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!