Ad image

टिहरी नगर पालिका चुनाव: रामलाल नौटियाल ने वार्ड-10 के विकास के लिए जनता से मांगा समर्थन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी नगर पालिका परिषद वार्ड 10 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी, रामलाल नौटियाल ने मतदाताओं से आगामी 23 जनवरी 2025 को होने वाले चुनाव में समर्थन और मतदान की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

रामलाल नौटियाल प्रत्याशी वार्ड 10 टिहरी

रामलाल नौटियाल ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है, तो वह सफाई व्यवस्था को सुधारने और कूड़े के नियमित निस्तारण की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। इसके साथ ही, क्षेत्र की नालियों की मरम्मत और जल निकासी की पुरानी समस्याओं को भी हल करने का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा, उन्होंने जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और क्षेत्र की सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए ठोस योजनाएं लागू करने की बात कही। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि वे सरकारी योजनाओं को पारदर्शी रूप से लागू करेंगे ताकि सभी पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

रामलाल नौटियाल ने क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह “कमल” पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड नंबर-10 में हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करना और विकास की नई ऊंचाइयों को छूना है।

रामलाल नौटियाल ने यह वादा किया कि वह जनता की सेवा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे उन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर क्षेत्र के विकास और सुधार में भागीदार बनें।

उन्होंने अपनी अपील का समापन इस संदेश के साथ किया, “सबका साथ, सबका विकास। भारत माता की जय! देवभूमि उत्तराखंड की जय!”


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!