Ad image

38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी झील कोटी कॉलोनी में रोइंग प्रतियोगिताएं शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 फरवरी । सोमवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत तीन दिवसीय रोइंग खेल प्रतियोगिताएं वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल में शुरू हो गईं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कोटी कॉलोनी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें, ताकि प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

डीएम मयूर दीक्षित

प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 210 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी कमीशन, राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि कोटी कॉलोनी में रोइंग की कुल 12 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन खेलों में सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड सहित 19 राज्यों के कुल 210 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 114 पुरुष और 96 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

खिलाड़ियों और आयोजकों के लिए व्यापक सुविधाएं

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों, कोच और आयोजकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बिजली, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

प्रतिष्ठित हस्तियां रहीं मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नोटियाल, जिलाधिकारी की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित, ब्लॉक प्रशासक जाखणीधार सुनीता देवी, चंबा ब्लॉक की शिवानी बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी सहित अन्य अधिकारी, खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

यह रोइंग प्रतियोगिता टिहरी झील में जल क्रीड़ा को बढ़ावा देने और उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!