थाना लंबगांव में पुलिस जवानों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 फरवरी 2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी टिहरी के निर्देशन में थाना लंबगांव में पुलिस जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर सीएचसी प्रतापनगर और चौण्ड की मदद से संचालित किया गया, जिसमें थाना लंबगांव के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, होम गार्ड, पीआरडी एवं ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य टीम ने प्रत्येक जवान की जांच कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया और स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए। शिविर में डॉ. अनुष्का, लैब टेक्निशियन संजय बिष्ट, चंदन लैब के सहायक रोशन और चित्रा देवी ने अपनी सेवाएं दीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!