पुलिस भर्ती में अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में पुलिस/पीएसी/आईआरबी (पुरुष) पदों पर 24 से 27 फरवरी 2025 तक आयोजित शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, चोट, बीमारी, प्राकृतिक आपदा या अन्य अपरिहार्य कारणों से परीक्षा में शामिल न हो पाने वाले अभ्यर्थी 28 फरवरी 2025 को प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन चंबा में पुनः परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान 24 फरवरी को 127, 25 फरवरी को 119, 26 फरवरी को 135 और 27 फरवरी को 200 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस आरक्षी भर्ती का प्रवेश पत्र, दो रंगीन फोटोग्राफ, लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र, चिकित्सकीय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!