उत्तराखंडविविध न्यूज़

टिहरी में रामलीला आयोजन की तैयारियां जोरों पर, बैठक में लिए कई निर्णय

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 मार्च 2025। नवयुवक रामकृष्ण लीला समिति की बैठक आज शाम 5 बजे गीता भवन, बौराड़ी में आयोजित हुई। समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र नोडियाल जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए।

जिसमे रसीद बुक छपवाने, व्हाट्सएप ग्रुप में अनुशासन बनाए रखने , समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में अनुचित पोस्ट पर अंकुश लगाने के लिए 5 एडमिन नियुक्त करने और केवल एडमिन को पोस्ट की अनुमति देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा साउंड सर्विस के लिए अनुबंध करने, 50 उच्च गुणवत्ता वाले निमंत्रण पत्र छपवाने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने रामलीला आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र नोडियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राकेश लांबा, संरक्षक श्री महावीर उनियाल और श्री मनोज शाह, संगठन सचिव श्रीमती जशोदा नेगी, व्यापार मंडल नई टिहरी के अध्यक्ष श्री भगवान सिंह रावत, पत्रकार ज्योति डोभाल, वरिष्ठ व्यापारी श्री ऋषभ पांडे, उपाध्यक्ष श्री भगवान चंद्र रमोला, गीता भवन के पंडित श्री दर्शन लाल उनियाल, और संगठन सचिव श्री हरीश घिल्डियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!