Ad image

उच्च शिक्षा मंत्री का औचक निरीक्षण, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों पर जताई संतुष्टि

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 मार्च 2025 । उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज टिहरी के बादशाही थौल स्थित श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण कर सभी को चौंका दिया। मंत्री के आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने उनका भव्य स्वागत किया और शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कुलपति आवास, कर्मचारी आवास, ट्रांसिट हॉस्टल सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था बिडकुल के कार्यों की प्रशंसा की और उनकी मेहनत और समर्पण को सराहा। रविवार का अवकाश होने के बावजूद विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी और अधिकारी पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे, जिसे मंत्री ने विश्वविद्यालय की अनुकरणीय कार्य संस्कृति का प्रतीक बताया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, छात्रावास एवं कुलपति आवास, जिनकी कुल लागत 20 करोड़ रुपये है, का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और इंजीनियरों को निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. एन के जोशी ने विश्वविद्यालय की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों और प्रगति से मंत्री को अवगत कराया, जिसे सुनकर मंत्री ने विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए इसे प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक आदर्श बताया।

निरीक्षण के दौरान सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.एल. आर्य, कुलपति के प्रभारी निजी सचिव वरुण डोभाल, और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

मंत्री ने भविष्य के लिए विश्वविद्यालय को शैक्षणिक नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह दौरा विश्वविद्यालय परिवार के लिए न सिर्फ उत्साह और प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि सरकार की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!