Ad image

विश्व ओलंपिक दिवस पर टिहरी में दो दिवसीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 जून 2025। विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह बौराड़ी क्रीड़ा मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वरुणा अग्रवाल द्वारा किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास व समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने बौराड़ी क्रीड़ा मैदान के समुचित विकास के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री कमलनयन रतूड़ी ने जिले में खेलों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के 16 खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टिहरी जनपद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सॉफ्टबॉल और बेसबॉल जैसे नए खेलों में पहाड़ी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की बढ़ती रुचि से जिले की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिल रही है।

प्रतियोगिता में जिले की पांच टीमों—सिटी क्लब, सम्राट क्लब, अब्दुल कलाम क्लब, टिहरी क्लब और भागीरथीपुरम क्लब—ने भाग लिया। सभी मैच लीग फॉर्मेट में खेले जा रहे हैं।
पहले दिन के प्रमुख मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • पहला मैच: सिटी क्लब ने सम्राट क्लब को 10-0 से पराजित किया।
  • दूसरा मैच: टिहरी क्लब ने अब्दुल कलाम क्लब को 10-7 से हराया।
  • तीसरा मैच: सम्राट क्लब ने भागीरथीपुरम क्लब को 7-5 से मात दी।
  • चौथा मैच: सिटी क्लब ने भागीरथीपुरम क्लब को 15-7 से पराजित किया।

उद्घाटन समारोह में जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के संरक्षक श्री चक्रधर प्रसाद भद्री, श्री राजेंद्र प्रसाद डोभाल, कोच युजवेंद्र चौहान, असद आलम सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!