राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 अप्रैल 2025 । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सातवें और आठवें दिन छात्र-छात्राओं को उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

सातवें दिन कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय, रानीचौरी से आए डॉ. परमजीत सजवाण ने छात्रों को बागवानी, सेब के पौध रोपण, मशरूम उत्पादन और सेब की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी।

आठवें दिन अनीता त्रिवेदी ने सरकारी योजनाओं (MSY, MSSY, PMFME, PMEGP) की जानकारी दी और बताया कि इनका लाभ लेकर स्वरोजगार शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बिजनेस मॉडल कैनवस की विस्तृत जानकारी भी दी, जिससे छात्रों को स्टार्टअप की प्रक्रिया समझने में मदद मिली।

कार्यक्रम में अभिषेक पंवार, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!