मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “मतदान हमारा अधिकार” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अप्रैल 2025 । शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय, पोखरी, क्वीली में आज राज्य सरकार द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशिबाला वर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में लोकतंत्र में मताधिकार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल ने “मतदान हमारा अधिकार” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम भी है।

संगोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी विषय से संबंधित अपने विचारों को उत्साहपूर्वक साझा किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. डी. पी. सिंह, डॉ. सरिता देवी, डॉ. गणेश भागवत, डॉ. नीमा भेतवाल, डॉ. बंदना सेमवाल, श्रीमती सुनीता सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में जागरूकता की नई ऊर्जा भर दी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी समझ को और अधिक सुदृढ़ किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!